महंत के ब्रह्मलीन होने के बाद कोषाध्यक्ष आश्रम के 28.37 लाख लेकर फरार

News Hindi Samachar

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के भोलानंद संन्यास आश्रम के महंत के ब्रह्मलीन होने के बाद कोषाध्यक्ष आश्रम के 28.37 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से एफडीआर अपने खाते में ट्रांसफर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बिरला घाट भोलानंद संन्यास आश्रम हरिद्वार निवासी गोपालानन्द गिरी पुत्र गोकुलानंद गिरी ने शिकायत कर बताया कि आश्रम के अध्यक्ष गहनानन्द गिरी ने गद्दी पर रहते हुए विभिन्न बैंकों में 28,37 लाख रुपये की एफडीआर कराई थी। जिसमें तत्कालीन कोषाध्यक्ष तपानन्द गिरी का नाम बतौर नॉमिनी लिखवा दिया था ताकि गहनानन्द के बाद एफडीआर व खातों की रकम तपानन्द गिरी के माध्यम से भोलानन्द संन्यास आश्रम को मिल सके। 23 मार्च वर्ष 2020 को अध्यक्ष गहनानन्द ब्रह्मलीन हो गए। आरोप है कि इसके बाद तपानन्द गिरी ने बिना आश्रम में किसी को बताए रुपये अपने खाते में हस्तान्तरित करा कर कैश करा लिए और हरिद्वार से फरार हो गए। इस बात का पता चलने के बाद 7 फरवरी वर्ष 2021 को आश्रम में आयोजित तपानन्द गिरी के अनुपस्थित होने पर उसे कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। तपानंद सचिव का पद भी देख रहे थे। आरोप है कि इसके अलावा भी लाखों रुपये का हेरफेर आरोपी ने किया है। पुलिस ने आरोपी तपानंद गिरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशीघ्र एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री घोषणाओं यथाशीघ्र एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की जो घोषणाएं […]
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशीघ्र एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश

You May Like