महाराज ने अस्पताल जाकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हालचाल जाना

देहरादून/दिल्ली: प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित प्राइमस अस्पताल पहुँच कर वहां स्वास्थ्य लाभ कर रहे केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित प्राइमस अस्पताल में घुटनों की सफल सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान श्री महाराज ने उनसे पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ-साथ जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव के संदर्भ में भी चर्चा की।

2 thoughts on “महाराज ने अस्पताल जाकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हालचाल जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

देहरादून। भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं, 16 को रविवार है। अगले तीन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार […]
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

You May Like