महाराज ने द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर दी जीत की बधाई

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायततीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। सतपाल महाराज ने शनिवार को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर अपनी व उत्तराखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भी बेहतर मानते हैं। द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण !सनातन संस्कृति की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों का बैंड बाजे के किया साथ स्वागत

हरिद्वार: कांवड़ मेले में गंगा जल भरने के लिए आने वाले कांवड़ियों का पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बैंड की धुन के साथ स्वागत किया। इस दौरान कांवडि़यों को डीएम व एसएसपी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पुलिस का एक नया अंदाज रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर उस समय देखने […]
रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों का बैंड बाजे के किया साथ स्वागत

You May Like