महाशिवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

नई दिल्ली (आईएएनएस): देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महादेव के आशीर्वाद की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। नम: शिवाय!
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी के स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहने की कामना करते हुए कहा, हर हर महादेव! सभी देशवासियों को महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो। सभी स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहे। देवाधिदेव की कृपा से सबके मनोरथ पूरे हों।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, मंदार माला कलितालकायै, कपालमालंगित सुन्दराय। दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय, नम: शिवायै च नम: शिवाय।। समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
महादेव का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे यह प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीबीसी परिसर में सर्वे के दौरान टैक्स में गड़बड़ी पाई गई: आई.टी विभाग

नई दिल्ली (आईएएनएस): बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित परिसरों में तीन दिवसीय सर्वे ऑपरेशन पूरा करने के एक दिन बाद आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि यह पता चला कि विभिन्न भारतीय भाषाओं (अंग्रेजी के अलावा) में सामग्री की पर्याप्त खपत के बावजूद, विभिन्न समूह संस्थाओं द्वारा दिखाई […]
बीबीसी परिसर में सर्वे के दौरान टैक्स में गड़बड़ी पाई गई: आई.टी विभाग

You May Like