भाजपा ने बीते आठ साल में कितने कश्मीरी पंडितों को घाटी में फिर से बसाया गया: केजरीवाल

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर कश्मीरी पंडितों के पलायन पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सवाल किया कि पार्टी ने उनमें से कितने लोगों को घाटी में फिर से बसाया है। उन्होंने एक बार फिर सुझाव दिया कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर अपलोड किया जाना चाहिए और इससे अब तकहुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने बीजेपी से पूछा, क्याभाजपा ने पिछले 8 वर्षों में एक भी कश्मीरी पंडित परिवार को घाटी में बसाया? उन्होंने कहा, भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। हम मांग करते हैं कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जाए।

इससे कमाए गए पैसे को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में पहली बार यह सुझाव दिया था। उन्होंने फिल्म को कर-मुक्त बनाने के कदम की आलोचना की थी और फिल्म निर्माता को सुझाव दिया था कि वह इसे यूट्यूब पर डाल दें ताकि सभी लोग इसे देख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर दौरे पर, विपक्ष पर साधा निशाना

भोपाल। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उनका बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हो रहे विपक्ष के संभावित गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल पीएम मोदी के खिलाफ […]
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर दौरे पर, विपक्ष पर साधा निशाना

You May Like