महिला के सिर पर गोली मारकर नदी में फेंका

News Hindi Samachar

देहरादून: महिला के सिर पर गोली मारकर उसको मरा समझ नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके होश में आने का पुलिस को इंतेजार है। घायल मूल रूप से ज्वालापुर हरिद्वार की रहने वाली है तथा उसका सोनीपत में विवाह हुआ था। फेकबुक के माध्यम से महिला की पहचान हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी कोे शाम के समय पुलिस कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर कुदंन राम चैकी प्रभारी मालदेवता व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला मौके पर बेहोशी की हालत में मिली, जिसके सर पर चोट के निशान थे। महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु दून अस्पताल भर्ती कराया गया।

महिला की पहचान हेतू उसकी फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया। जनपद हरिद्वार में एक फेसबुक पोस्ट में देखकर घायल महिला की बहन काव्या द्वारा थाना रायपुर पुलिस से संपर्क किया गया तथा 14 जनवरी 2024 को दून अस्पताल पहुँची, जिसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चैहान निवासी- ज्वालापुर निकट पूजा स्वीट्स, हरिद्वार के रूप में की गई।

महिला के बारे में जानकारी मिली कि महिला के पति का नाम शुभम पुत्र प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा है। महिला तानिया व शुभम की वर्ष 2020 में लव मैरिज हुई थी। विवाह में दोनो परिवार के कुछ ही सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। महिला का अपने मायके वालों से कम ही संपर्क होता था। विवाह के बाद 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। तानिया ने अपनी छोटी बहन काव्या से करीब 2 महीने पहले फोन पर बात की थी। महिला के ससुर व उसके भाइयों के मध्य भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होना ज्ञात हुआ है तथा सितंबर 2023 को महिला के ससुर प्रभु दयाल के भी घर से कही चले जाने तथा इस संबंध में सोनीपत थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हुई है। उसके बाद उक्त महिला व उसके पति के भी घर से कही चले जाने तथा अपना नंबर स्विच ऑफ कर लेने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। महिला के डीडी के लिये मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई, किंतु बयान देने की स्थिति में न होने के कारण बयान रिकॉर्ड नही हो पाये।

डॉक्टरों द्वारा महिला का सिटी स्कैन देखकर सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ होना बताया गया, जिसका ऑपरेशन करने पर सर से बुलेट निकली है। उक्त संबंध में महिला की बहन की तहरीर पर थाना रायपुर पर धारा 307 (हत्या के प्रयास) का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तथा सुरक्षा हेतु पुलिस बल नियुक्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद ही घटना का पता चल सकेगा। लेकिन उसके बावजूद रायपुर थाना पुलिस थानों से रायपुर तक के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये पुलिस घटना का पता लगाने का प्रयास कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीमा पर शहीद राइफलमैन को दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

उत्तरकाशी: प्रखंड के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत (27 साल) ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हादसे की खबर के बाद से ही परिवार सहित पूरा गांव में शोक में डूब गया। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सेना […]
सीमा पर शहीद राइफलमैन को दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

You May Like