मालन नदी का पुल टूटा, आवाजाही ठप

News Hindi Samachar

पौड़ी: कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्रों मेे गुरूवार को सुबह हुई भारी बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं कई गांवों को जोड़ने वाला कोटद्वार भाबर क्षेत्र में स्थित मालन पुल नदी के तेज बहाव से टूट गया। जिससे आवाजाही ठप हो गयी है। मौके पर प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र के कई गांवों से संपर्क टूट गया है। मौके पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने पुलिस प्रशासन की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि इस पुल के टूट जाने से करीब 50 हजार की आबादी का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं बारिश के बाद दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो की 33 सड़कों पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित हो गयी है। जिससे इन मार्गों से जुड़े दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। लोनिवि की ओर से जेसीबी मशीनें लगा बंद मार्गों को खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्थर की चपेट में आने से युवती की मौत

रूद्रप्रयाग: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गहरी खाई में गिरने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू दल ने इलाज के लिए सोनप्रयाग में भर्ती किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के […]
पत्थर की चपेट में आने से युवती की मौत

You May Like