सिद्धबली दर्शन को निकले तीन किशोरों के शव मिलने से हड़कंप

News Hindi Samachar
कोटद्वार: घर से सिद्धबली के दर्शन करने की बात कहकर निकले दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर 5 वें मील के पास तीन लापता किशोरों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार गोविंद नगर निवासी तीन किशोर 9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। लेकिन, शाम तक किशोर घर वापस नहीं लौटे. घर ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी थी। सोमवार सुबह दोपहिया वाहन सड़क के नीचे पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आंशका जताई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह घटना सड़क दुघर्टना लग रही है। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मामला हादसा प्रतीक हो रहा है। मामले की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया एसएचजी मेला व प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

देहरादून: चौबट्टाखाल विधानसभा के गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली दुधारखाल में देवभूमि पीपल्स डेवेलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित एसएचजी मेला व प्रशिक्षण कार्यशाला का क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारम्भ किया। इस दौरान मंनसार लोक कला सांस्कृतिक समिति कोटद्वार द्वारा उत्तराखंडी लोक संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों […]
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया एसएचजी मेला व प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

You May Like