मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, प्लेन को खींचने वाली गाड़ी में लगी आग

News Hindi Samachar

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर आ रही है। मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर प्लेन को खींचने वाली गाड़ी में आग लग गई। हालांकि, पास में खड़े विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

खबर के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। हालांकि यह आग कैसे लगी, इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक जिस विमान के पास ट्रॉली में आग लगी, वह एयर इंडिया का विमान था जिसमें करीब 85 यात्री सवार थे। विमान मुंबई से जामनगर जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, माइकल लोबो ने गंभीर आरोप लगाते हुए छोड़ी पार्टी

पणजी। गोवा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि प्रमोद सावंत सरकार में मंत्री माइकल लोबो ने सोमवार को भाजपा पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंत्रिमंडल के साथ विधानसभा पद से भी इस्तीफा […]
गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, माइकल लोबो ने गंभीर आरोप लगाते हुए छोड़ी पार्टी

You May Like