सीएम धामी व केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर की विस्तृत चर्चा

News Hindi Samachar

राष्ट्रीय राजमार्ग में उच्चीकृत छह मार्गों की अधिसूचना जारी करने का अनुरोध

देहरादून/नई दिल्ली। सीएम धामी व केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर सीएम ने वर्ष 2016 में ही सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत हुए 6 मार्गों की अधिसूचना जारी करने एवं कुमाऊं व गढ़वाल को संयोजित करने वाले मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया।

साथ ही मोहकमपुर ROB से अजबपुर ROB तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित करने, देहरादून में निर्माणाधीन रिंग रोड पर शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान करने, देहरादून-मसूरी की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रस्तावित योजना को ‘विजन-2047’ में सम्मिलित करने एवं अफजलगढ़-भागूवाला बाईपास के निर्माणाधीन प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन ने प्रगति और सुशासन का रोडमैप किया प्रस्तुत - प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन ने प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के संबोधन को व्यापक बताया और कहा कि इसमें भारत की तरफ से की जा रही प्रगति और आगे की […]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन ने प्रगति और सुशासन का रोडमैप किया प्रस्तुत – प्रधानमंत्री मोदी 

You May Like