मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अहम मुद्दों पर लगी मुहर, छात्रों के लिए खुशखबरी

देहरादून:  बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश की मंत्रिमंडल बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, वित्त, गृह एवं खनन विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की तैयारी का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में पास हुआ। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की सेवा नियमावली का मामला भी कैबिनेट में लाया गया।
छात्रों के लिए इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
1. सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति। 2. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के तहत ग्रेजुएशन में हर कॉलेज के हर संकाय में प्रथम आने वालों को 3000 द्वितीय स्थान पर आने वाले को 2000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹1000 महीना स्कॉलरशिप दी जाएगी। 3. पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रथम आने वाले को 5,000 दूसरे स्थान पर रहने वाले को 3000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹2000 महीना स्कॉलरशिप मिलेगी। 4. ग्रेजुएशन में वर्ल्ड टॉप करने वाले को सरकार पहले स्थान पर आने वाले को 36000 दूसरे स्थान पर आने वाले को 24000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹18000 एकमुश्त भी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का पंचांग, 2 मई 2023

-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: राष्ट्रीय मिति वैशाख 12, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 19। शव्वाल-11, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 मई सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट […]
आज का पंचांग, 2 मई 2023

You May Like