मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का किया स्वागत

देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। शनिवार सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की। भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता हैं। उत्तराखंड कोश्यारी का राजनीति क्षेत्र रहा है। राज्यपाल से पहले वे उत्तराखंड के सांसद और मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबे की हत्या से शोक में डूबा जापान, उच्च सदन के लिए शुरू मतदान

टोक्यो: पूर्व प्रधानमंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिंजो आबे की हत्या से शोक में डूबे जापान में उच्च सदन के चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मतदान शुरू हो गया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पार्थिव शरीर को नारा शहर से शनिवार को […]
आबे की हत्या से शोक में डूबा जापान, उच्च सदन के लिए शुरू मतदान

You May Like