मुख्यमंत्री धामी ने लिया पप्पू प्रजापति की लस्सी का आनन्द

News Hindi Samachar

खटीमा/देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने गुरूवार को अपने निजी आवास नगला तराई से टनकपुर कार से यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग किया जाये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैंए इसी की बानगी है कि मुख्यमंत्री अधिकांश स्थानीय उत्पादों का स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु सीधे दुकानों पर पहुॅच स्थानीय उत्पादों का भरपूर उपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु एक जनपद दो उत्पाद योजना लागू की गई है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित रमेश जोशी मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंपावत: सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य के साथ सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। इस मौके पर सीम ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुर्ननिर्माण और जीर्णोद्वार के लिए […]
चंपावत: सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

You May Like