मुख्यमंत्री धामी ने सड़कों व अन्य विकास कार्यों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ऊखीमठ में त्रियुगीनारायण से तोषी तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 4 करोड़ 52 लाख रूपये तथा ऊखीमठ में ही तौणीधार-पैलिंग मोटर मार्ग के किमी0 1.00 से 6.00 के मध्य सुधारीकरण एवं पी०सी० द्वारा डामरीकरण के कार्य हेतु 4 करोड़ 70 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा में चलकुडिया मसमोली- सकनोली- नौखेली मोटर मार्ग के किमी. 3 से 5 तथा किमी 6-8 के डामरीकरण के कार्य हेतु 3 करोड़ 64 लाख रूपये, खटीमा में तहसील रोड से केन्द्रीय विद्यालय के बगल से सिविल अस्पताल खटीमा को सेल्स टैक्स कार्यालय रोड से जोड़ने हेतु इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा लिंक मार्ग के निर्माण हेतु 38.52 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण प्रणाली को अधिष्ठापित किये जाने हेतु रेसकोर्स में हरि आवास कालोनी तथा कारगी चौक में एस.टी.पी हेतु कुल 32.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रप्रयाग में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, SDRF ने बचाया

रुद्रप्रयाग: राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में नारकोटा के पास 200 मीटर गहरी खाई से एक बाइक सवार को बचाया, अधिकारियों ने मंगलवार को कहा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सोमवार आधी रात के आसपास बचा लिया गया। उत्तराखंड एसडीआरएफ के अधिकारियों […]
रुद्रप्रयाग में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, SDRF ने बचाया

You May Like