बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है: हरीश रावत

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी से नाराजगी जताते हुए विश्राम लेने की बात कही है। हरीश रावत ने ‘चुनाव रूपी समुद्र‘ हैशटैग के साथ ट्वीट किया कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है।

उन्होंने कहा कि सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है ‘न दैन्यं न पलायनम्‘ बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 जनवरी से कोरोना की दूसरी डोज ना लगवाने वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं दिया जाएगा प्रवेश

चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 1 जनवरी, 2022 से हरियाणा राज्य में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे कि रेस्टोरेंट्स, मॉल, बैंक, कार्यालय इत्यादि में कोरोना की दूसरी डोज ना लगवाने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम हरियाणा को देश में […]
1 जनवरी से कोरोना की दूसरी डोज ना लगवाने वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं दिया जाएगा प्रवेश

You May Like