विधानसभा अध्यक्ष ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी और जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की है कि दीपावली का यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्वों को हर उत्तराखंडी उल्लासपूर्वक मनाता है: महेन्द्र भट्ट

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जनता तथा प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड चाहे होली हो या दिवाली उनको उल्लास के रूप में मनाता है। हम भैलो के […]
पर्वों को हर उत्तराखंडी उल्लासपूर्वक मनाता है: महेन्द्र भट्ट

You May Like