मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सघन मिशन इंद्रधनुष – 5.0 की समीक्षा की

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘‘सघन मिशन इंद्रधनुष – 5.0‘‘ के संचालन के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने प्रत्येक सम्बन्धित विभाग को आपसी सामंजस्य के साथ मिशन को सफल बनाने हेतु कार्य किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी कारण से टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों का 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा एवं स्थानीय निकायों द्वारा अपने-अपने स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को करते हुए, मिशन को सफल बनाए जाने के प्रयास किए जाए।
उन्होंने टीकाकरण के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किए जाने के लिए गहन प्रचार प्रसार भी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सघन मिशन इंद्रधनुष – 5.0 के लिए तीन राउन्ड में टीकाकरण किया जाएगा। राउण्ड-1 में 07 अगस्त से 12 अगस्त, राउण्ड-2 में 11 सितम्बर से 16 सितम्बर और राउण्ड-3 में 09 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। 28 जुलाई तक ब्लॉक स्तर की कार्यशालाएं आयोजित कर ली जाएंगी। इस अवसर पर सचिव श्री हरिचन्द्र सेमवाल सहित एवं अपर सचिव श्रीमती अमरदीप कौर सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को संबोधित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के चलते क्रन्तिकारी श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के मौके पर प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को संबोधित कियाI इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड में केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनायाI सीएम ने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य पर […]
मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को संबोधित

You May Like