‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक देश भर के साथ उत्तराखंड में चलाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से अधिकारियों को आमजनों की सहभागिता के लिए प्रचार प्रसार के लिए निर्देश दिए गए हैं।

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान संचालित प्रमुख रूप से रहा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारी पूरी गम्भीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य भावना बलवती हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हमारे गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोगों द्वारा स्वयं लगाया जाना है। इतने बड़े स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल का प्रयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाकर अविलंब तैयारियां शुरू की जाएं। इसमें सभी विभाग मिलकर काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाए। कांवड़ यात्रियों को भी तिरंगा के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव संस्कृति हरिचंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति वीणा भट्ट व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोल-बम के उद्घोष से गूंज रही है बाबा की नगरी, कांवड़ पटरी पर उतरा आस्था का सैलाब

हरिद्वार: बोल-बम के उद्घोष से शहर गूंज रहा है। कंधे पर कांवड़ लिए शिवभक्त बोल-बम, बम-बम के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। एक से एक सजी हुई कांवड़ से शहर में केसरिया बयार बह रही है। कांवड़ पटरी पर आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। […]
बोल-बम के उद्घोष से गूंज रही है बाबा की नगरी, कांवड़ पटरी पर उतरा आस्था का सैलाब

You May Like