मेट्रो से यात्रा कर दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे PM मोदी, तस्वीरें ट्विटर पर की साझा

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को मेट्रो की सवारी की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के लिए जाते समय। युवाओं को अपने सह-यात्री के रूप में पाकर खुश हूं।’’

प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया।

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खराब मौसम के चलते सोनप्रयाग में रोके गए केदारनाथ जाने वाले यात्री

रूद्रप्रयाग: खराब मौसम के चलते केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। इससे पहले सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4953 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू है, लेकिन बारिश के […]
खराब मौसम के चलते सोनप्रयाग में रोके गए केदारनाथ जाने वाले यात्री

You May Like