प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

News Hindi Samachar
मुंबई: हिंदी फिल्म जगत की हस्तियों अक्षय कुमार, अजय देवगन और अनुपम खेर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक जताया। हीराबेन (99) का अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे निधन हो गया। आपको बता दें कि मंगलवार को हीरा बा को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अहमदाबाद के यूएन अस्पतालमें भर्ती कराया गया था, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों )ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। इन सेलेब्स में अनुपम कंगना रणौत, अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं। बॉलीबुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में पीएम मोदी अपनी मां के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जगजाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी!’ वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी और उनकी मां हीरा बा की तस्वीर लगाई है। तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि, ‘भगवान इस कठिन समय में प्रधानमंत्री जी को धैर्य और शांति दें, ओम शांति।’ जबकि अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा-‘आदरणीय मोदी जी, मां कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थीं और आपके साथ रहेंगी प्रधानमंत्री जी। ओम शांति।’ कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी की माता जी हीराबेन के दुनिया को अलविदा कहने पर शोक व्यक्त किया है। कपिल ने लिखा, ‘आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं। ओम शांति।’ हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा-‘साल के अंत में एक दुखद नुकसान हुआ है। मोदी जी की प्यारी और बहुत सम्मानित मां हीराबेन जी का निधन हो गया है। राष्ट्र इस अनुकरणीय मां के शोक में उसके बेटे के साथ शामिल है, जिसने एक प्रसिद्ध बेटा होने के बावजूद संयमी जीवन जीने की मिसाल कायम की…।’ अभिनेत्री निमृत कौर ने ट्वीट कर लिखा, ‘माननीय मोदी जी के लिए गहरी, हार्दिक संवेदना। अपनी प्यारी मां के खोने पर, इस गंभीर घड़ी में सर्वशक्तिमान, परिवार को अपना प्रकाश और शक्ति प्रदान करें।’ इन सबके अलावा निमरत कौर, ईशा कोप्पिकर आदि समेत मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

90वीं शिवगिरी तीर्थ यात्रा शुरू केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आयोजित बैठक का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: 90वीं शिवगिरी तीर्थ यात्रा शुरू केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह आयोजित बैठक का उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि वर्कला शिवगिरी के विकास के लिए केंद्र सरकार की 70 करोड़ की परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता श्री नारायण […]
90वीं शिवगिरी तीर्थ यात्रा शुरू केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आयोजित बैठक का किया उद्घाटन

You May Like