मौसम: देहरादून समेत 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में आज (शुक्रवार) को भी मौसम में सुधार नहीं होगा। देहरादून के साथ ही 7 जिलों में झमाझम बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई जा रही है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल यानी 22 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन सात जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने की आशंका है। जबकि अन्य जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए करें ऐप तैयार: संधु

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को लेकर प्रस्तावित युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं को समय समय पर मिलती […]
कल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए करें ऐप तैयार: संधु

You May Like