यात्रा मार्गों पर बढ़ाई जाए बैंक की शाखाएं और एटीएम की संख्या: एसीएस आनंद बर्द्धन

News Hindi Samachar
देहरादून: अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 84वीं बैठक आयोजित की गई। एसएलबीसी की बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम को स्थापित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक व ज़िला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजन ( PMJJBY ), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY ) और अटल पेंशन योजना ( APY ) का व्यापक प्रचार प्रसार कर जिला स्तरीय बैठकों में स्थाई एजेंडा में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बागेश्वर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग में जिला सहकारिता बैंक की स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने हेतु प्रभावी कदम उठाने हेतु राज्य में एसएलबीसी की उपसमिति का गठन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न योजनाओं हेतु लोन आवेदनों की स्वीकृति अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु भी उपसमिति के गठन के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नाबार्ड के ज़रिए विकास खंड स्तर पर रूरल हाट बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 18 बिंदुओं चर्चा में शामिल किया गया था। बैठक में सचिव कृषि बी वी आर सी पुरूषोतम, अपर अपर सचिव ग्राम्य विकास डॉ. आनंद स्वरूप, अपर सचिव पर्यटन डॉ. पूजा गर्ब्याल, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई लता विश्वनाथन, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विनोद कुमार बिष्ट समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण मुख्यमंत्री करने के धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन केे लिए […]
व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण मुख्यमंत्री  करने के धामी ने दिए निर्देश

You May Like