युवा कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर याद किया व बच्चों को फल वितरित किए

News Hindi Samachar

मसूरी:  मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया इस मौके पर शहीद स्थल पर लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया व पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी वहीं बच्चों को फल वितरित किए।

मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिन मनाया गया। उनके समर्थन में इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगाये। इस मौके पर उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को विश्व स्तरीय सम्मान दिलाया व अपने कुशल नेतृत्व से जहां विदेशों से मधुर संबंध बनाये वहीं देश के विकास में अहम योगदान ही नहीं दिया बल्कि देश के लिए शहीद हो गई। उनकी राजनैतिक कुशलता व प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हंे आइरन लेडी कहा गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास के साथ ही गरीबी हटाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई व पडोसियों के साथ हर स्तर पर मजबूत संबंध बनाये।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने इस मौके पर उनके सपनों को साकार करने का आहवान किया। इस मौके पर पूर्व छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, जगपाल गुसांई, निखिल बहादुर, अर्जुन भंडारी, राजेश सजवाण, अमन कंडारी, महिपाल पंवार आदि मौजूद रहे।

बाक्स- इंदिरा गांधी का जन्म दिन मनाना शहर कांग्रेस कमेटी भूल गई। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके जन्म दिन पर कोई भी कार्यक्रम नहीं किया गया और न ही उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की जहमत उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभ, अब हर साल होगा एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन

देहरादून:   बिलखेत, पौड़ी में प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। यह उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ 83 लाख 64 हजार रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण किया। […]
नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभ, अब हर साल होगा एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन

You May Like