यूपी के लिए कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र जारी, नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 40 फीसदी आरक्षण, हर जिले में खुलेंगे दक्षता विद्यालय

News Hindi Samachar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बुधवार को महिला घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिला घोषणा पत्र को हमने 6 हिस्सों में बांटा है। इसके जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस शक्ति विधान के जरिये कांग्रेस पार्टी प्रदेश की महिलाओं के लिए समानता, न्याय, स्वतंत्रता, गरिमा एवं आत्मसम्मान के प्रति एक अनूठा और दृढ़प्रतिज्ञ विकल्प पेश कर रही है।

प्रियंका ने कहा कि महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। इसके छह हिस्से हैंः स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।

घोषणा पत्र के अहम बिंदुः-

  • सरकारी नौकरी में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देंगे। हमने 20 लाख रोजगार में देने की घोषणा की थी उसमें से 8 लाख रोजगार महिलाओं को देंगे।
  • महिलाओं को 50 फीसदी नौकरी देने वाले व्यवसायों को कर में छूट और सहायता देंगे। महिलाओं द्वारा संचालित छोटे व्यवसायों के लिए सस्ता ऋण और टैक्स रिफंड हेतु फंड दिए जाएंगे।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षिण और नवीनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएंगे।
  • ग्रामीण और कुटिल क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं के लिए 10 हजार रुपए का न्यूनतम मानदेय मिलेगा।
  • सहायता समूहों को 4 फीसदी ब्याज पर ऋण, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता और 40 फीसदी कार्यों में आरक्षण मिलेगा।
  • राज्य में राशन की 50 फीसदी दुकानों का प्रबंध और संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
  • 10़2 की हर लड़की को स्मार्टफोन दिया जाएगा। कोरोना के दौरान पढ़ाई के दौरान लड़कियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ स्नातक पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी।
  • राज्यभर में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय शुरू किए जाएंगे। यह हर एक जिले में बनेंगे। इसमें महिलाओं को दक्षता के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा राज्यभर में महिलाओं द्वारा प्रबंधित और संचालित संध्या विद्यालय भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ममता बनर्जी की कोशिशों पर शिवसेना ने फेरा पानी, कांग्रेस बिना विपक्ष नहीं

बंबई। क्या कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा संभव नहीं है ? क्या ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ आएंगी ? क्या कांग्रेस विपक्ष को मजबूत करने में कामयाब हो पाएगी ? तरह-तरह के सवालों के बीच शिवसेना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सपनों पर पानी फेर दिया है। […]
ममता बनर्जी की कोशिशों पर शिवसेना ने फेरा पानी, कांग्रेस बिना विपक्ष नहीं

You May Like