रजिस्ट्रार ऑफिस: दस्तावेजों में फर्जीवाड़े पर एआईजी स्टाम्प ने दर्ज कराई एफआईआर

News Hindi Samachar

देहरादून: भूमि विक्रय विलेख से संबंधित विभिन्न अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखों की कूट रचना के संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी संदीप श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी ग्रीन न्यू कॉलोनी बलबीर रोड देहरादून सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून द्वारा दी गई तहरीर अज्ञात अभियुक्तगणों की मिलीभगत कर धोखाधड़ी के नीयत से आपराधिक पडयंत्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम, द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से संबंधित विभिन्न अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखों की कूट रचना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट सम्मिलित है, जिस पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 281 2023 धारा 420, 120 बी, 467, 468, 471 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया है। विवेचना नवीन जुराल द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का पंचांग, 16 जुलाई 2023

-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति आषाढ़, 25 शक सम्वत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 01। जिल्हिजा 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जुलाई सन 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से […]
आज का पंचांग, 16 जुलाई 2023

You May Like