राजग ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति पद के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वंय वे और राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों के साथ बातचीत की लेकिन सर्वसम्मति की बात नहीं हो पायी। संप्रग ने आज अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। नड्डा ने कहा कि संप्रग की घोषणा के बाद राजग के घटक दलों के साथ बातचीत हुई और भाजपा संसदीय बोर्ड में 20 नामों पर चर्चा हुई। नड्डा ने बताया कि इस चर्चा में इस बात पर लोगों की सहमति बनी कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से किसी जनजातीय समाज को इस पद के लिए चुना जाए। आज तक इस पद पर किसी जनजातीय समाज की महिला को नहीं बिठाया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी। मुर्मू पेशे से शिक्षक भी रह चुकी है। इसके अलावा झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार को तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बद्रीनाथ धाम में योग महोत्सव की धूम

देेहरादनू: बद्रीनाथ धाम में मंगलवार को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। धाम में मंदिर के सिंहद्वार प्रांगण पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में योग महोत्सव का आयोजन किया। पतंजलि योग पीठ की साध्वी देव श्रुति और योग गुरु कुंवर सिंह नेगी ने लोगों को […]
बद्रीनाथ धाम में योग महोत्सव की धूम

You May Like