राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की दीं शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सभी को हिन्दू नववर्ष की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा की इस वर्ष हम चैत्र नवरात्रि को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मना रहे हैं। आने वाले नौ दिन हम सभी माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा एवं आराधना करेंगे। उन्होंने कहा की यह पर्व हमारे लिए तभी पूर्णतः सार्थक होगा, जब हम समाज के हर क्षेत्र में बेटियों को बेटों के समान स्नेह, सम्मान और अवसर प्रदान करेंगे। राज्यपाल ने माँ दुर्गा से सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून के एक मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 की पुष्टि, अब तक मिले 15

देहरादून: देहरादून के एक मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच 3 एन 2 की पुष्टि हुई है, साथ ही अब तक इस वैरिएंट के 15 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 की पुष्टि हुई है। […]
देहरादून के एक मरीज में इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 की पुष्टि, अब तक मिले 15

You May Like