राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

News Hindi Samachar
देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में शाम पांच बजे से होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है। अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से चयन आयोग के प्रस्ताव के भी बैठक में आने की संभावना है। काष्ठ आधारित उद्योग के संबंध में भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुचारू हो जाएगा यातायात, कांवड़ यात्रा के चलते वाया करनाल दिल्ली जा रही थीं बसें

देहरादून: कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर आज से आवागमन सुचारू हो जाएगा। बीस जुलाई से मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दून से दिल्ली की तरफ जाने वाली समस्त बसें व निजी वाहन सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे […]
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुचारू हो जाएगा यातायात, कांवड़ यात्रा के चलते वाया करनाल दिल्ली जा रही थीं बसें

You May Like