देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुचारू हो जाएगा यातायात, कांवड़ यात्रा के चलते वाया करनाल दिल्ली जा रही थीं बसें

News Hindi Samachar
देहरादून: कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर आज से आवागमन सुचारू हो जाएगा। बीस जुलाई से मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दून से दिल्ली की तरफ जाने वाली समस्त बसें व निजी वाहन सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे थे। नया मार्ग 59 किमी अधिक होने से यात्रियों की जेब पर भी भारी पड़ रहा था। बुधवार को पुराने मार्ग पर बस संचालन सुचारू होने के साथ ही यात्रियों से लिया जा रहा अतिरिक्त किराया भी कम हो जाएगा। दून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की से दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों का मार्ग भी सामान्य हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ मेला-2022 सकुशल संपन्न : पुलिस अधिकारियों ने की गंगा आरती,12 पुलिसकर्मी सम्मानित

ऋषिकेश: कांवड़ मेला-2022 के सकुशल समापन पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-देहरादून, टिहरी गढ़वाल,पौड़ी गढ़वाल और अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पर मां गंगा की आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत कांवड़ मेला में सजगता के साथ ड्यूटी करने वाले कर्मचारीगणों को […]
कांवड़ मेला-2022 सकुशल संपन्न : पुलिस अधिकारियों ने की गंगा आरती,12 पुलिसकर्मी सम्मानित

You May Like