राज्य सरकार ने जारी किए आपदा राहत नंबर

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस्स बात की जानकारी दी।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों व हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हमारी सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9411112985, 01352717380, 01352712685, इसके अलावा नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज कर सकते हैं।

सीएम ने लिखा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते मेरा समस्त प्रदेशवासियों व तीर्थ यात्रियों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। राज्य आपदा कंट्रोल रूम में 24 घटें सभी जनपदों से सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में स्वयं जानकारी ले रहा हूँ। समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन एवं SDRF को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसाऊ परियोजना: हिमाचल-उत्तराखंड मिलकर करेंगे खर्च की हिस्सेदारी घटाने की मांग

देहरादून: टिहरी के बाद किसाऊ परियोजना के लिए अब उत्तराखंड और हिमाचल सरकार साथ मिलकर अपना पक्ष केंद्र के सामने रखेंगे। इसके लिए जल्द ही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों राज्य मिलकर केंद्र से खर्च की हिस्सेदारी […]
किसाऊ परियोजना: हिमाचल-उत्तराखंड मिलकर करेंगे खर्च की हिस्सेदारी घटाने की मांग

You May Like