मंत्रियों और विधायकों की पत्नियों ने फलदार छायादार पौधों का किया रोपण

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्री गणों और विधायक गणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्री गणों और विधायक गणों की पत्नियों को भी पौधे भेंट किए। उन्होंने कहा कि संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। इस अवसर पर निर्मला जोशी , डॉ. दीपा रावत, शशिप्रभा अग्रवाल , बबीता पुण्डीर, शशि चमोली , सुबोधिनी शर्मा , कुसुम गैरोला, अनीता दास, हेमलता गड़िया ने विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलीगढ़ से नाबालिग मिली, अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार

ऋषिकेश: ऋषिकेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से अपहृत नाबालिग को बरामद कर अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश के लिए उसके घर के आसपास एवं अन्य मार्गों के सीसीटीवी फुटेज जांचकर लोगों […]
अलीगढ़ से नाबालिग मिली, अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार

You May Like