रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद

News Hindi Samachar

देहरादून: भारी बारिश की वजह से नींव के निकट एक दरार आने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने अगले चैबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने कहा, उनकी पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने पर पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं। उनका नाम नहीं। केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर (PMML) प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी कर दिया है। […]
नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने कहा, उनकी पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं

You May Like