लैपटॉप-टैबलेट को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, तत्काल प्रभाव से लागू

News Hindi Samachar

नई दिल्‍ली: सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर (USFF) कंप्यूटर और सर्वेर के आयात पर ‘अंकुश’ लगा दिया है. आयात अंकुश तत्काल प्रभाव से लागू है. किसी उत्पाद के आयात को अंकुश की श्रेणी में डालने का मतलब है कि उनके आयात के लिए लाइसेंस या सरकार की अनुमति अनिवार्य होगी. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा कि शोध एवं विकास, परीक्षण, बेंचमार्किंग और मूल्यांकन, मरम्मत और वापसी और उत्पाद विकास के उद्देश्य से प्रति खेप अब 20 वस्तुओं तक आयात लाइसेंस की छूट रहेगी.

इस कदम का मकसद चीन जैसे देशों से आयात घटाना है. अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात को तत्काल प्रभाव से ‘अंकुश’ की श्रेणी में डाल दिया गया है.’’ माना जा रहा है कि पीएम मोदी की सरकार के इस कदम से भारत में इन सामानों के निर्माण को बढ़ावा देना है. मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत देश के व्‍यापारियों को भारत में इलेक्‍ट्रॉनिक  सामान बनाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आई फ्लू को लेकर जारी हुई गाइडलाइन, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिये अहम दिशा निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में कंजेक्टिवाइटिस यानि आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। राज्य के सभी जिला अस्तपालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना कंजेक्टिवाइटिस यानि आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। आई फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा देखते […]
आई फ्लू को लेकर जारी हुई गाइडलाइन, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिये अहम दिशा निर्देश

You May Like