शीघ्र बने सी-प्लेन व बिं्लप पॉलिसीः महाराज

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। देश के सभी राज्यों के नागरिक उड्डयन मंत्रियों की एक बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस बैठक में प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया। देश के सभी राज्यों में नागरिक उड्डयन नीति को लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में “सिविल एवियशन मिनिस्टर कांफ्रेंस“ का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड की ओर से पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में नागरिक उड्डयन से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा के साथ-साथ इस विषय में नीति निर्धारण की भी बात कही गई।

बैठक के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सी-प्लेन एवं बिं्लप पॉलिसी बनाए जाने की बात कहते हुए नैनी सैनी एयरपोर्ट को अपग्रेड करने के साथ-साथ गौचर एवं चिन्यालीसौड़ को भी अपग्रेड करने की बात कही। उन्होने कहा कि इनको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को स्थानांतरित किया जाये ताकि यहां पर 72 सीटर विमान उतर सके। श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार टिहरी, नानक सागर और अन्य झीलों में सी-प्लेन उतारना चाहती है। इसलिए भारत सरकार इसके लिए जो पॉलिसी बना रही है उसे तुरंत बनाया जाए जिससे हम प्रदेश में शीघ्र ही सी-प्लेन की सेवाएं प्रारंभ कर सकें। उन्होंने कहा कि जोशीमठ एवं धारचूला में बनने वाले आरसीएफ हेलीपैड को ही हेलीपोर्ट बनाना है इस संबंध में रक्षा मंत्रालय से वार्ता चल रही है। वह चाहते हैं कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय थी इस कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि हरिद्वार में बनने वाले हेलीपोर्ट के लिए बीएचएल की भूमि चिन्हित की गई है। वह चाहते हैं कि यह भूमि निःशुल्क उपलब्ध हो। इसके लिए मिनिस्ट्री आफ हेवी इंडस्ट्रीज तिवार्ता की जा रही है वह चाहते हैं कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय अपने स्तर से भी इस विषय में प्रयास करें ताकि शीघ्र ही जमीन उन्हें उपलब्ध हो सके। जौली ग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल बिलिं्डग का लोकार्पण करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने टर्मिनल बिलिं्डग के निर्माण में हुई कुछ खामियों की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुछ गैर जिम्मेदार देश यूएनसीएलओएस की गलत व्याख्या करने में लगे हैं: राजनाथ सिंह

भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत ‘विशाखापट्टनम’ को रविवार को यहां सेवा में शामिल किए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्चस्ववादी प्रवृत्तियों वाले ‘‘कुछ गैर-जिम्मेदार देश’’ अपने संकीर्ण पक्षपातपूर्ण हितों के कारण संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (यूएनसीएलओएस) को गलत तरीके […]
कुछ गैर जिम्मेदार देश यूएनसीएलओएस की गलत व्याख्या करने में लगे हैं: राजनाथ सिंह

You May Like