‘लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ‘ नारे साथ दो महीने में आती रहूंगी: ममता बनर्जी

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने नया नारा दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र चलते रहना चाहिए। हमारा नारा है- लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी दिल्ली के दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात करने वाली थीं लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ममता बनर्जी ने बताया कि मैंने शरद पवार से बात की है। यह दौरा सफल रहा। हम राजनीतिक मकसद से मिले थे। लोकतंत्र चलता रहना चाहिए। हमारा नारा है लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ। हम किसानों के मुद्दों का भी समर्थन करते हैं। हम अब हर 2 महीने में यहां आते रहेंगे।
विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में जुटी ममता बनर्जी के 5 दिवसीय दिल्ली दौरे का आज आखिरी दिन है। उन्होंने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास निकलते वक्त यह बात कही। आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेत्री शबाना आजमी समेत कई नेताओं से मुलाकात की।
ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन और बंगाल का नाम बदलने के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा अपने दिल्ली दौरे के दौरान सड़क परियोजनाओं के विषय पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ममता मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जाति आधारित जनगणना को लेकर सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी यादव

पटना। बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर बवाल मचा हुआ है। जदयू और राजद लगातार जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं जबकि केंद्र सरकार की ओर से इसे खारिज कर दिया गया है। संसद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने साफ तौर पर कहा था […]
जाति आधारित जनगणना को लेकर सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी यादव

You May Like