लालकिले की घटना से प्रधानमंत्री व देशवासी स्तब्ध

News Hindi Samachar
लालकिले की घटना से प्रधानमंत्री व देशवासी स्तब्ध

देहरादून:  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  हम सभी के अभिभावक हैं। उनकी मन की बात हम सभी के दिलों को छूती है।

26 जनवरी जैसे पवित्र दिन लालकिले में हुई घटना से सभी देशवासी स्तब्ध हैं। हमें अब नयी आशा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाना है। हमने कोविड-19 के खिलाफ लम्बी लङाई लङी है।

यह प्रधानमंत्री जी का कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व है जिसके कारण आज पूरी दुनिया भारत से प्रेरणा ले रही है। वैक्सीनैशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रधानमंत्री जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया है। हमने कल ही कैबिनेट में इस पर निर्णय भी लिया है। वोकल फॉर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, दो दिन लगेगा कोरोना का टीका

देहरादून: रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून व ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में भी पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। हरिद्वार में एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के दौरान सरकारी अस्पतालों में तैनात में स्वास्थ्यकर्मियों को केवल दो दिन कोविड वैक्सीनेशन किया […]
शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, दो दिन लगेगा कोरोना का टीका

You May Like