वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल आज, दून से दिल्ली तक का सफर  महज 3 घंटे में होगा तय

देहरादून: मंगलवार को वंदे भारत का फर्स्ट ट्रायल होने जा रहा है। ट्रायल के दो दिन बाद 25 मई को इसका उद्घाटन किया जाएगा। वंदे भारत फर्स्ट ट्रायल के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। पह इसका संचालन देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच होगा। ट्रेन के उद्घाटन दिवस के लिए वंदे भारत को तरह-तरह के फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। सोमवार से स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म (एक व दो) में टेंट लगाने और रंग-रोगन का काम शुरू किया गया। 24 मई को दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। 25 मई को सुबह 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर दून रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म पर करीब 300 मीटर से अधिक का लंबा टेंट लगना है। जबकि स्टेशन पर रखे गमलों पर भी रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को डीआरएम मुरादाबाद मंडल अजय नंदन समेत रेलवे के कई अधिकारियों ने देहरादून स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद तमाम अधिकारी रुड़की रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन कुछ दिनों से देहरादून में ही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 25 से अधिक मजदूर टेंट लगाने का काम कर रहे हैं। जबकि कुछ गमलों व स्टेशन के आसपास रंग रोगन का कार्य कर रहे हैं। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि दो मंच तैयार होने के बाद दोनों प्लेटफॉर्म पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

प्लेटफॉर्म नंबर एक से वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। गाड़ी कब देहरादून पहुंचेगी, ट्रेन का संचालन, समय, टिकट और स्टोपेज को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एक-दो दिन में रेलवे की ओर से यह अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य भर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने आज सचिवालय में राज्य सरकार की भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के […]
मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

You May Like