अजबपुर फ्लाईओवर पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने मारी टक्कर 

News Hindi Samachar

एक की मौत, एक घायल 

हिरासत में बस ड्राइवर

देहरादून। अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। मृतक महिला सब इंस्पेक्टर कांता थापा उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात थी, और घायल महिला कांस्टेबल संकुतला देहरादून के कैंट थाने में तैनात थी।

बताया जा रहा है कि यह दोनों आज सुबह कावड़ ड्यूटी के मीटिंग के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक प्राइवेट बस संख्या uk 07 PA 6999 ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मौके पर बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज, डरते-डरते हंसने के लिए हो जाएं तैयार

साल 2018 में फिल्म स्त्री आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. अब उस फिल्म का दूसरा पार्ट स्त्री 2 आ रही है और वो इसी साल 15 अगस्त के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर्स और टीजर तो पहले रिलीज हो चुके हैं लेकिन आज […]
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज, डरते-डरते हंसने के लिए हो जाएं तैयार

You May Like