इंटरनेट पर कॉल गर्ल्स सर्च कर रहा था दिल्ली का युवक, बुलानी पड़ गई पुलिस

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। इंटरनेट आप अगर हर चीज को सच मान लेते है तो यह आपकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। बता दें कि, इंटरनेट पर दिखाई हर चीज जरूरी नहीं की सच हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जिससे उसे काफी नुकसान हो गया है। बता दें कि, इस युवक ने दोपहर करीब 1 बजे ऑनलाइन कॉल गर्ल सर्च किया जिससे उसे एक मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल पर एक लड़की से बात हुई और लड़की ने वीडियो कॉल करके उसे रोहिणी सेक्टर-22 में मिलने के लिए बुलाया।

शख्स करबी 2 बजे लोकेशन पर पहुंच गया और लड़की ने वहां से प्रेम नगर आने के लिए कहा। जैसे ही युवक वहां पर पहुंचा तो लड़की ने उसे फोन कर पीर बाबा वाली जगह पर रुकने के लिए कहा। 5 मिनट बाद लड़की के साथ दो शख्स उसके साथ आ जाते है और आते ही उसे थप्पड़ मारने लगते है और पर्स में से 3 हजार रुपये भी निकाल लिए। शख्स को धमकी देते हुए कहा कि, अगर जान बचानी है तो उनके अकाउंट में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दे।

शख्स ने अपने पिता को फोन किया और 30 हजार रुपये आरोपियों के अकाउंट में ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपियों ने उसे धक्का देकर फ्लैट से निकाल दिया। शख्स ने अमन विहार पुलिस को फोन कर सूचना दी और मौके पर पहुंच कर केस र्ज करा लिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। बता दें कि, 34 साल का शख्स अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार में रहता है। उसका सैनिटाइजर से संबधित काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि कानून की तरह योगी को भी जाना होगा वापस: अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को लखीमपुर खीरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आरोपी आशीष […]
कृषि कानून की तरह योगी को भी जाना होगा वापस: अखिलेश

You May Like