विदेश महिला निकली कोरोना पाॅजिटिव, होटल में किया क्वारंटीन

News Hindi Samachar
ऋषिकेश: तीर्थनगरी के तपोवन क्षेत्र के एक होटल में ठहरी विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को होटल में ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं प्रशासन ने होटल प्रबंधन को नई बुकिंग लेने से भी मना किया है। जानकारी के अनुसार आठ जनवरी को आस्ट्रेलिया से एक महिला अपनी मां के साथ तपोवन क्षेत्र में योग प्रशिक्षण के लिए आई थी। वह यहां गंगा किनारे स्थित शहर के एक होटल में ठहरी थी। बताया जा रहा है कि महिला ने शहर के किसी निजी लैब में अपनी कोरोना जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने प्रशासन व एलआईयू को दी। प्रशासन ने महिला को होटल में ही क्वारंटीन कर दिया। वहीं महिला के संपर्क में आए करीब 70.80 लोगों की भी कोरोना जांच की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार खाई में गिरी चार घायल

नैनीताल: शनिवार की  सुबह एक टैक्सी खाई में जा गिरी। हालांकि टैक्सी 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक बिजली के पोल से जा टिकी जिससे कार सवार चार लोग सुरक्षित बच सके। चारों सामान्य घायल बताए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र स्थित […]
कार खाई में गिरी चार घायल

You May Like