वैक्सीन के लिए कराएं एप्वाइंटमेंट बुक

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि माइगोव कोरोना हेल्पडेस्क अब अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेजिंग ऐप्प के उपयोगकर्ताओं को निकटतम टीकाकरण केंद्र का पता लगाने और इसके लिये एप्वाइंटमेंट बुक करने की सुविधा देगा। इस साल पांच अगस्त को, माइगोव और व्हाट्एसप ने उपयोगकर्ताओं के लिए चैटबॉट से टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था पेश की थी।
अब तक, पूरे देश में उपयोगकर्ताओं द्वारा 32 लाख से अधिक प्रमाणपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं। इसने कहा, ‘‘व्हाट्सएप पर माइगोव कोरोना हेल्पडेस्क मार्च 2020 के बाद से, महामारी के दौरान कोविड संबंधी जानकारी के सबसे प्रामाणिक स्रोतों में से एक के रूप में उभरा है। और भारत में 41 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए सार्वजनिक-स्वास्थ्य संकट से लड़ने में एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में कार्य किया है।’’ माइगोव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म कोविड संबंधी तकनीकी समाधान के रूप में अग्रणी रहा है जिससे देश के लाखों लोगों को लाभ हुआ है। माइगोव कोरोना हेल्पडेक्स इसकी शुरूआत मार्च 2020 में की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस में अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत तेज

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के 30 विधायकों ने सीधे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बदलने की मांग की है। आपको बता दें कि विधायकों ने साफ शब्दों में कहा है कि हमें अमरिंदर सिंह […]
कांग्रेस में अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत तेज

You May Like