वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैः प्रधानमंत्री

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी और कहा कि सभी के प्रयासों से यह वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप सभी को हिंदी दिवस की ढेरों बधाई। हिंदी को एक सक्षम और समर्थ बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।’’

हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजका दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक के रूप में स्वीकार किया था लेकिन 1949 में 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजघोषित किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

आप सभी को हिन्दी दिवस की ढेरों बधाई। हिन्दी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिन्दी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी में मोदी के नेतृत्व में बनी थी सरकार, 1.61 लाख नौजवानों को मिला रोजगारः योगी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से त्रस्त है तब […]
यूपी में मोदी के नेतृत्व में बनी थी सरकार, 1.61 लाख नौजवानों को मिला रोजगारः योगी

You May Like