व्यापम का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेस, पुलिस ने अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

News Hindi Samachar

भोपाल। राजधानी भोपाल से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। युवा कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विक्रांत भूरिया के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को वैन में भड़कर लेकर कहीं ले गई है जहां सभी को रखा जाएगा।

दरअसल व्यापम में हो रही गड़बड़ी को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीईबी का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाही करते हुए विक्रांत भूरिया समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। विक्रांत भूरिया ने मीडियाकर्मियों से कहा है कि उन्होंने पीईबी के गेट पर ताला लगा दिया है क्योंकि वे व्यापमं का भ्रष्ट संगठन नहीं चाहते हैं। भूरिया ने दावा किया कि यह संगठन था जिसने युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने टीईटी का पेपर लीक किया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई। दूसरी ओर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज में अनियमितताएं सामने आई लेकिन फिर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई।

विक्रांत ने कहा कि शिवराज सरकार ने युवाओं और जनता को केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जालसाजी का उपहार दिया है। हम युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हम अंत तक अपना समर्थन देते रहेंगे। इससे पहले, उम्मीदवारों ने पीईबी कार्यालय का घेराव किया और अनियमितताओं की जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवसंवत् में सत्ता परिवर्तन और किसी बड़े नेता का अपदस्थ होना तय:शशिपाल डोगरा

शिमला। प्रख्यात अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा 2 अप्रैल से हिंदू पंचांग के नवसंवत् 2079 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका नाम नल है और राजा शनि देव रहेंगे। शनिवार को ही चौत्र नवरात्र शुरू हो जाएंगे, जो […]
नवसंवत् में सत्ता परिवर्तन और किसी बड़े नेता का अपदस्थ होना तय:शशिपाल डोगरा

You May Like