हम चाहते हैं अफस्पा हटे, परंतु केंद्र की सहमति से, राष्ट्र सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता : एन. बिरेन सिंह

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने रविवार को कहा कि उनके राज्य के लोग और वह खुद भी चाहते हैं कि सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) हटा दिया जाए, लेकिन ऐसा केवल केंद्र की सहमति से किया जाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। सिंह ने यहां पीटीआई-के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अफस्पा को केंद्र की सहमति से क्रमिक रूप से हटाया जा सकता है। लेकिन, हमें अवश्य याद रखना चाहिए कि म्यांमा में राजनीतिक स्थिरता नहीं है और हमारे देश की सीमा उसके साथ लगी हुई है।’’ मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम मुख्यमंत्री सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव बड़े बदलाव को प्रदर्शित करेंगे और उनकी पार्टी सीटों की अपनी संख्या दोगुनी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारा कोई चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं है लेकिन जरूरत पड़ने पर चुनाव बाद गठबंधन किया जा सकता है।’’ उन्होंने इस बार शांति, विकास और सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व को भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा बताते हुए यह बात कही। कांग्रेस के 28 विधायक होने के बावजूद अपने महज 21 विधायकों के साथ भाजपा ने दो स्थानीय दलों, एनपीपी और एनपीएफ के सहयोग से राज्य में 2017 में सरकार बनायी थी। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में, 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव होने हैं। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम में पुलिस गोलीबारी में पूर्व छात्र नेता घायल, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

गुवाहाटी। असम के नगांव जिले में कानून प्रवर्तकों पर हमला करने वाला कथित मादक पदार्थ तस्कर पुलिस गोलीबारी में घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, क्योंकि इस पूर्व छात्र नेता के […]
असम में पुलिस गोलीबारी में पूर्व छात्र नेता घायल, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

You May Like