हंस फाउंडेशन ने पुलिस को दिए गए वाहनों को सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउण्डेशन द्वारा ये वाहन उत्तराखण्ड पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु दिये जा रहे हैं। हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को 101 वाहन प्रदान किये जा रहे हैं। शुक्रवार को 21 वाहन प्रदान किये गये। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक श्री भोले जी महाराज, माता मंगला जी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक श्री भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तकनीक युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया गया। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किये गये। राज्य में स्मार्ट पुलिस हो, सीमित संसाधन होने के बावजूद भी इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जो सहयोग दिया जा रहा है, यह जन सेवा करने में काफी कारगर साबित होगा। हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य को हर संभव मदद हंस फाउण्डेशन द्वारा दी गई है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही खाद्यान की उपलब्धता फाउण्डेशन द्वारा कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

औद्योगिक प्रक्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून। जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आज यहाँ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक आस्थान पटेलनगर, औद्योगिक क्षेत्र सिड़कुल सेलाकुई, औद्योगिक आस्थान विकासनगर एवं लांघा रोड़ सहित मोहब्बेवाला प्रक्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित गति […]
औद्योगिक प्रक्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के डीएम ने दिए निर्देश

You May Like