संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

News Hindi Samachar

हरिद्वार: लक्सर तहसील के मतौली गांव में बंद कमरे में विवाहिता का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची लक्सर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है।

जानकारी के मुताबिक मुताबिक बुक्कनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सत्यवती उर्फ शिवानी का विवाह साल नवंबर 2021 में मतौली गांव निवासी सचिन के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन रविवार की रात विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बालाघाट पुलिस मुठभेड़ में 57 लाख के तीन इनामी नक्सलियों को किया ढेर

नई दिल्ली: नक्सल विरोधी अभियान के तहत हॉक फोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को तीन इनामी नक्सलियों को मारने में सफलता मिली है। सोमवार को जिले के थाना बहेला क्षेत्रांतर्गत ग्राम खराड़ी की पहाड़ियों के जंगल में मुठभेड़ में एसओजी ने एक महिला सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया […]
बालाघाट पुलिस मुठभेड़ में 57 लाख के तीन इनामी नक्सलियों को किया ढेर

You May Like