स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

News Hindi Samachar

बागेश्वर: पुलिस ने 18.55 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोतवाली में मीडिया को पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर शिव राज सिंह राणा ने बताया कि एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में बिलौना तुनेरा गधेरा से दो व्यक्तियों सुरेश सिंह निवासी-द्वारसों, पोस्ट आरे, थाना-कोतवाली बागेश्वर, जनपद-बागेश्वर और ब्रजेश खेतवाल निवासी आरे, कोतवाली बागेश्वर, जनपद-बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के कब्जे से 18.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा की बैठक

देहरादून: उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के दूसरे सत्र के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आहूत की गई| कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 14 से 16 जून तक का एजेंडा तय […]
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा की बैठक

You May Like