सचिवालय-विधानसभा में सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, एक गिरफ्तार, दो फरार

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों मे नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर करोडों रुपये हड़पने वाले गिरोह का पटेलनगर पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। गिरोह के मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। गिरोह के सदस्यों द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों से धोखाधडी कर बड़े स्तर पर लिये गये करोड़ों रुपये और गिरोह के सदस्य स्वयं को सचिवालय मे बड़ा अधिकारी बताकर धोखाधडी करते थे। इंटरव्यू के बाद आवेदकों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी देते थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी ललित बिष्ट और मनोज नेगी फरार हैं।

वादी मनीष कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी गौशाला नदी रोड मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने 16/10/2021 को कोतवाली पटेलनगर में शिकायत की जिसमें उनके द्वारा अभियुक्त कमल किशोर पाण्डेय, मनोज नेगी, चेतन पाण्डेय, ललित बिष्ट द्वारा वादी एवं वादी के सगे सम्बन्धियों की उत्तराखण्ड के सरकारी विभाग मे नौकरी दिलाने का झाँसा देकर कुल 6200000/- (बासठ लाख रुपये) की धनराशि हडपने, कमल किशोर पाण्डेय द्वारा प्रशासनिक अधिकारी व ललित बिष्ट द्वारा सचिवालय मे सचिव के पद पर व मनोज नेगी द्वारा खुद को अपर सचिव के पद पर नियुक्त बताने एवं धनराशि प्राप्त कर फर्जी नियुक्ति पत्र देना अंकित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपावली मेले में हेल्दी बेबी, फैन्सी ड्रेस शो, सिंगिंग, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

ऋषिकेश। लायंस क्लब, ऋषिकेश के तत्वावधान में एक स्थानीय वेडिंग पॉइंट में दीपावली मेले का भव्य आयोजन किया गया।मेले का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हेल्दी बेबी शो, फैन्सी ड्रेस शो, सिंगिंग, नृत्य प्रतियोगिता, […]
दीपावली मेले में हेल्दी बेबी, फैन्सी ड्रेस शो, सिंगिंग, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

You May Like