सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

News Hindi Samachar

बागेश्वर: बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे पिकअप गिरेछीना मोटर मार्ग से होते हुए बागेश्वर को आ रही थी। फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की रोड से नीचे रोड पर गिर गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर गई और खोज बचाव का काम शुरू किया। अभियान चलाकर सभी मृतकों व घायलों को बाहर निकाला। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया।

कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि हादसे में इरशाद अहमद, असलम और साजिद की मौत हो गई है। मोहम्मद सुलेमान, जहरान खान और आकाश घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले- सूबे में बनेंगे रक्तदाता मॉडल कॉलेज व मॉडल विलेज

देहरादून:  प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान के लिये इस वर्ष ई-रक्तकोष पोर्टल पर डेढ़ लाख रक्तदाताओं के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है। प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान के लिये युवा […]
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले- सूबे में बनेंगे रक्तदाता मॉडल कॉलेज व मॉडल विलेज

You May Like