सभी संस्थाओं को ध्वस्त कर रही भाजपा, साल 2022 में होकर रहेगा बदलावः अखिलेश यादव

News Hindi Samachar

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। दिल्ली वाला इंजन, लखनऊ वाला इंजन और लखीमपुर वाला इंजन। यह डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के पांच साल गुजर जाने के बावजूद भाजपा यह नहीं बता रही है कि इसका क्या फायदा हुआ ? जो मास्टरस्ट्रोक था, वो ब्रेनस्ट्रोक की तरह निकला। जो भरोसा दिलाया गया था कि कालाधन वापस आएगा, वो कौन लेकर चला गया ? कितनी बड़ी संख्या में लोग भारत से विदेश चले गए ? कहा गया था कि भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा लेकिन बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार बढ़ा है और उत्तर प्रदेश का भ्रष्टाचार तो सभी सीमाओं को तोड़ चुका है।

नोटबंदी के फायदे बताना चाहिए ?

इस दौरान अखिलेश यादव ने रुपए के भीतर चिप लगी होने के दावे को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित चैनलों ने चिप होने की बातें कही थी। कम से कम भाजपा को यह बताना चाहिए और खदांची का जन्मदिन भी मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर जनता को परेशान करने के लिए नोटबंदी की थी। अब भाजपा को उसके फायदे बताना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि रुपए काला सफेद नहीं होता है लेनदेन काला-सफेद होता है। आज के समय में अर्थव्यवस्था के जो हालात हैं उन्हें भाजपा ने अपने गलत फैसलों से पैदा किया है। उस वक्त अपने ही पैसों के लिए लोगों को लाठियां खानी पड़ी, अपमानित होना पड़ा। उस वक्त जो सपने दिखाए गए थे और बात बताई थी उसकी सच्चाई आज कहां हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। दिल्ली वाला इंजन, लखनऊ वाला इंजन और लखीमपुर वाला इंजन। यह डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है, इसलिए 2022 में बदलाव होकर रहेगा। उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिलेश राज के दौरान आतंकवादियों के मुकदमे लिए गए वापस, हमने नहीं की कोई भी रियायतः योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि पर हमला करने वालों के मुकदमे वापस लिए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेती थीं, दंगाईयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था लेकिन हमारी सरकार में आतंकवादियों को […]
अखिलेश राज के दौरान आतंकवादियों के मुकदमे लिए गए वापस, हमने नहीं की कोई भी रियायतः योगी

You May Like